पुश्तैनी मकां की खिड़की से
हाथ हिलाता हुआ आवाज़ लगाता
वह लड़का कौन है
गले में बस्ता लटकाये
बेमन से स्कूल जाता हुआ
वह लड़का कौन है
गलती का अहसास नहीं
पर पापा की सजा से सहमा हुआ
वह लड़का कौन है
अपनी दुनिया में मगन
चीज़ें फेंकता पटकता हुआ
वह लड़का कौन है
परिक्षा में केवल उत्तीर्ण होने पर
सबके ताने सहता हुआ
वह लड़का कौन है
किसी और की परवाह नहीं
पर माँ की चिंता से चिंतित हुआ
वह लड़का कौन है
पुश्तैनी मकां की खिड़की से
हाथ हिलाता हुआ आवाज़ लगाता
वह लड़का कौन है