दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
बन्ने की मम्मी को होवे बधाई
बन्ने के पापा को होवे बधाई
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
खुशियां मनाओ कि शुभ घड़ी आयी
बड़े भाग दुल्हन घर लाई
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
मौसा को फूफा को होवे बधाई
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
नाच रहे चाचा और चाची लजाई
जीजाजी नाचें तो जीजी शरमाई
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
नाच रहे ताऊ बलैयां लेवे ताई
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
बनी रहे जोड़ी प्रभु ने बनाई
सब घरवालों को होवे बधाई
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
नाचे जो मामा मामी संग नाचन आई
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं
दुल्हन बड़ी सुन्दर हमारे घर आयीं